Tuesday, May 13, 2008

जयपुर में सीरियल बम ब्लास्ट

जयपुर में सीरियल बम ब्लास्टदेश के सबसे शांत राज्यों में माने जाने वाले राजस्थान में आज जबरदस्त आतंकवादी हमले हुए। राजधानी जयपुर के परकोटे यानी पुराने सिटी में छह सीरियल बम ब्लास्ट हुए हैं जिसमें अभी तक छह लोगों के मरने की सूचना है। ये सारे ब्लास्ट भीड़ भरे इलाकों जौहरी बाजार, हवामहल, चांदपोल, माणक चौक और सांगानेरी गेट, त्रिपोलिया में एक घंटे पहले ही हुए हैं। ये भी जगह इस समय इतनी क्राउडेड होती हैं कि वहां पैर रखने की जगह नहीं होती। इनमें से दो तो हनुमानजी के मंदिर के पास हुए हैं। मंगलवार की वजह से वहां पर शाम के समय भीड़ कुछ ज्यादा ही होती है। अभी तक छह लोगों के मरने की सूचना है पर रात होते-होते यह संख्या काफी बढ़ जाएगी क्योंकि अभी घायलों और मृतों को अस्पताल पुहंचाने का काम शुरू ही हुआ है।

8 comments:

रचना said...

its a releif to see your post
it shows you and your family members are ok
thank god
also may god help those who might have lost their near and dear ones in this tragedy

मीनाक्षी said...

ऐसा क्यों होता है? बस एक ही सवाल अन्दर बाहर गूँजता है...क्या मानव दानव बनता जा रहा है? .....

Udan Tashtari said...

अरे, यह समाचार आपसे पहली बार सुन रहा हूँ-अपडेट करते रहें.

masijeevi said...

आपने समाचार तत्‍काल ब्‍लॉगजगत तक पहुँचाया .. शुक्रिया।

आप कृपया अपने ब्‍लॉग की सेटिंग में जाकर टाईमजोन ठीक लें ताकि समय भारतीय समयानुसार हो जाए ... इस तरह के समाचारों वाली पोस्‍ट में इससे सटीकता बनी रहती है।

दिनेशराय द्विवेदी said...

नीलिमा, यह बहुत ही दुखद घटना है। जयपुर भी निशाना बना। इसका एक ही इलाज है नगरों में जबर्दस्त एकता बने और इस का मुकाबला हो। क्यों कि जनता की एकता और सतर्कता ही इस तरह के षड़यन्त्रों से मुकाबला कर सकती है।

Beji said...

आज सचमुच में बीजी की ही तरह तुम्हारी चिन्ता हो रही है।

neelima sukhija arora said...

जब ये ब्लाग लिखा था ये तब तक का आंकड़ा था, मुझे लगा कि आप लोग टीवी देखन के बाद कमेंट लिखेंगे कि अरे मरने वाले तो बहुत ज्यादा है पर किसी ने ऐसा नहीं लिखा बल्कि ये लिखा कि तुम तो ठीक हो ना सचमुच दिल भर आया।
मैं बिलकुल ठीक हूं और बस दुआ कर रही हूं कि हमारे शहर बल्कि हमारे देश में अमन चैन बना रहे।
थैंक्यू रचना थैंक्स बीजी फार टेकिंग केयर और मसीजिवी जी मैं कोशिश करती हूं कि टाइम क्लाक को ठीक कर दूं।

DR.ANURAG ARYA said...

बिल्कुल .आप सकुशल है जानकर राहत मिली....हमारे एक ओर ब्लोगर मित्र है ,रत को मोबाइल जाम था इसलिए sms से उनकी कुशलता की जानकारी ली....मैं तो जून मे चौकी धानी का प्रोग्राम बना रहा था .... रजिस्थान को किसी की नजर लग गई.....